हेमंत से पूछताछ के बाद अब UPA बनाएगी रणनीति

RANCHI: पूछताछ के बाद की रणनीति – रांची के कांक रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज फिर से

यूपीए विधायकों की बैठक होगी दोपहर 12 बजे के करीब ये बैठक बुलाई गयी है.

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद आगे की

संभावित परिस्थियों और उससे जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी.

इससे पहले गुरूवार की रात पूछताछ खत्म होने के बाद

करीब 10 बजे हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस से बाहर निकले.

इसके बाद यूपीए नेताओं से उनकी मुलाकात तो हुई लेकिन

ज्यादा बातचीत नहीं हो पायी. आज की बैठक में वो तमाम नेताओं से रूबरू होंगे. इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं को भी सीएम संबोधित करेंगे.

पूछताछ के बाद की रणनीति – ED ने CM से की 9 घंटे की पूछताछ

बता दें कि गुरूवार को ईडी के रांची कार्यालय में, वरीय अधिकारियों

ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से, 9 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ की.

वहीं देर शाम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी ऑफिस पहुंची थी.

बताया जा रहा है कि वो पूछताछ खत्म होने के बाद, हेमंत सोरेन को लेने पहुंची थी. इस दौरान ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. आपको बता दें कि ईडी का दोबारा समन मिलने के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे. अवैध खनन मामले को लेकर, ईडी के वरीय अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की थी. जो लगभग रात साढ़े नौ बजे तक चली. इसके बाद हेमंत सोरेन वापस रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास लौट गए.

रिपोर्ट: करिश्मा

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...