हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त

RANCHI : अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी

आज पूछताछ करेगी. इसके लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त

तैयार की गई है. पटना और दिल्ली से ईडी के कई अधिकारी भी रांची पहुंच चुके हैं.

इनमें ईडी के ज्वायंट डायरेक्टर भी शमिल हैं. बताया जा रहा है कि सवालों की लम्बी लिस्ट तैयार की गई है. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि हेमंत सोरेन से पूछताछ लंबे समय तक चल सकती है. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि यदि आज पूछताछ पूरी नहीं हुई तो अगले दिन भी उन्हे बुलाया जा सकता है. ईडी ने पहले 3 नवंबर को सीएम को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन तब उन्होने तीन हप्ते का वक्त मांगा था. इसके बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को फिर से 17 नवंबर को ईडी दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा था. 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध खनन और मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से ये पूछताछ हो रही है. ईडी इस मामले की जांच कर रही है.

सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी कार्यालय होंगे हाजिर

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...