CISF के जवानों पर हो हत्या का मुकदमा दर्ज: विधायक

BAGHMARA: सीआईएसएफ फायरिंग में मारे गए बेरोजगार

कथित कोयला चोर के परिजनों से मिलने पहुंचे

बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक

अरूप चटर्जी,सरकार से सभी पहलुओं

की जांच के साथ 25 लाख मुआवजा देने

की मांग की है. उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते

हुए CISF के जवानों के खिलाफ हत्या का

मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

बाघमारा में अवैध कोयला कारोबार में चार युवकों

की मौत हो गई थी. शनिवार की देर रात बाघमारा थाना क्षेत्र

के बीसीसीएल ब्लॉक दो बेनीडीह केकेसी मेन साइडिंग में सीआईएसएफ ने फायरिंग कर चार कथित कोयला चोर को मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना में मारे गये मृतक के परिजनों से आज बगोदर विधायक विनोद सिंह, निरसा पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मिले. घटना को लेकर क्षेत्र में मातम का माहौल है वहीं लोगो मे इस कार्रवाई से भारी गुस्सा भी है.


सीआईएसएफ की कार्रवाई उचित नहीं

बाघमारा गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अरूप चटर्जी


निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि सीआईएसएफ द्वारा केकेसी साइडिंग में चार कथित कोयला चोर को गोली मार दी गई. जो उचित नहीं है. कोयला तस्करी में गरीब लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि यह कारोबार सभी की मिलीभगत से संचालित हो रही है. उन्होंने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

जिनकी मौत हुई वो बेरोजगार थे: विनोद


वहीं बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सीआईएसएफ द्वारा ग्रामीण कोयला चोरो में गोलीकांड की सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इसपर उन्होंने बात की है. उन्होंने इसे हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है वे बेरोजगार थे. नियोजन के लिये अम्बे आउटसोर्सिंग में आंदोलन किये. अगर आंदोलन पर बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग प्रबंधन, प्रशासन, पुलिस सकारात्मक पहल की होती तो यह घटना नहीं होती. सभी लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिये.

विधायक

इसे भी पढ़ें: बिहार को नहीं मिल रहा केंद्र का सहयोग- मंत्री श्रवण कुमार

Himanshu Singh Murder Case Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा!...

Himanshu Singh Murder Case Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजेपी...

Solar Street Light Mission: 15 जुलाई तक हर पंचायत में स्ट्रीट...

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने 15 जुलाई तक सभी ग्रामीण पंचायतों में Solar Street Light लगाने का निर्देश दिया। लापरवाही पर...

CCA Rule-2005 पर मुख्य जांच आयुक्त का जोर, अनुशासनिक कार्रवाई नियमों...

पटना में आयोजित कार्यशाला में मुख्य जांच आयुक्त ने CCA Rule-2005 के अध्ययन पर जोर दिया। कृषि विभाग के अधिकारियों को अनुशासनिक कार्रवाई की...