सूजी के लड्डू, व्रत का हेल्दी डाइट

आमतौर पर लोग व्रत खोलते समय कुछ मीठा बनाकर उसी का भोग शिव जी को लगाते हैं और उसी मीठी सामग्री को खाकर व्रत का पारण करते हैं।  सावन सोमवार व्रत में पारण  के समय एक अनाज से बनी कोई मीठी डिश खाई जा सकती है। आज जानिए कैसे बनेगा सूजी का लड्डू।

सूजी के लड्डू 

सूजी – 1 कप,चीनी का बूरा – 1 कप ,मावा – 1 कप ,घी – 1/2 कप ,काजू – 15-20 ,इलायची – 4

बनाने की विधि 

  • सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम करें और इसमें आधे से ज्यादा घी डालें। 
  • घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए माध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। 
  • भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 
  • मावा को कढ़ाई में डालें और इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। 
  • मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। 
  • एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दें। 
  • इसमें चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालें और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दें। 
  • आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना लें और इनका स्वाद उठाएं 

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...