Advertisment

घर पर आसानी से बनाये सूजी के लड्डू

बेसन की तरह हम सूजी से भी लड्डू बना सकते हैं जो खाने में उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. सूजी के लड्डू की खास बात है कि ये एक ऐसी मिठाई है जिसे बनाना बहुत आसान है. अगर घर में अचानक कोई मेहमान आ जाए और उन्हें कुछ मीठा बनाकर खिलाना हो तो सूजी के लड्डू आपके लिए एक आसान और बेहतर विकल्प है.

सामग्री

देसी घी – ¼ कप (लगभग 50 ग्राम)

सूजी – 1 कप (200 ग्राम)

नारियल का बुरादा – 2-3 बड़ी चम्मच

बादाम – 8-10 (बारीक कटे हुए)

काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए)

पिस्ता – 8-10 (बारीक कटे हुए)

मलाई – ¼ कप

चीनी (पाउडर) – 1 कप (160 ग्राम)

इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच

दूध – 1-2 बड़ी चम्मच

किशमिश – 1 बड़ी चम्मच

विधि – सूजी के लड्डू बनाने के लिए एक पैन या कढ़ाई में  ¼ कप घी डालकर गरम कर लीजिेए. घी में 1 कप सूजी डालकर मीडियम फ्लेम पर लागातार चलाते हुए हल्का कलर आने तक भून लीजिए. अब सूजी में 2 से 3 बड़ी चम्मच नारियल का बुरादा मिलाकर उसे 1 से 2 मिनट तक और भून लीजिए.

2 मिनट के बाद सूजी के मिश्रण में  8-10 (बारीक कटे हुए) बादाम, काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट तक भून लीजिए (आप ड्राय फ्रूट्स अपने पसंद अनुसार भी ले सकते हैं). 2 मिनट बाद जब ड्राय फ्रूट्स हल्के क्रिस्प हो जाए तो गैस बंद कर दीजिेए.

अब सूजी में ¼ कप मलाई (आप चाहें तो क्रीम भी ले सकते हैं), 1 कप चीनी पाउडर और ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर सूजी में अच्छे तरीके से मिला लीजिए.

अब मिश्रण को एक प्लेट या बाउल में निकालकर 1 बड़ी चम्मच किशमिश डाल दीजिए. अगर सूजी का मिश्रण आपको थोड़ा सूखा लग रहा है तो उसमें 1 से 2 बड़ी चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिला लीजिए (आप चाहें तो अपने स्वाद अनुसार थोड़ी मलाई और डाल सकते हैं). मिश्रण में दूध उसे हल्का गीला करने के लिए डालते हैं ताकि लड्डू आसानी से बंध जाए.

अब मिश्रण को 5 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दीजिए. 5 मिनट बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो अपने मन चाहे साइज में लड्डू बांध लीजिए. सूजी के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार है. आप इन्हें फ्रिज से बाहर रखकर 8 से 10 दिन खा सकते हैं.

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...