जेसीआई एक्सपो उत्सव से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति- राज्यपाल

पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव का राज्यपाल रमेश बैस ने किया उद्घाटन

रांची : जेसीआई रांची के बहुचर्चित एक्सपो उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया.

इस वर्ष एक्सपो 24 से 28 नवंबर तक मोरहाबादी में लगा है.

पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव में देश और विदेश से आए 325 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं.

jci ranchi1 1 22Scope News

भव्य आयोजन से झारखंड की गरिमा को लगेंगे चार चांद- राज्यपाल

उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि

जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी.

उन्होंने जेसीआई रांची की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा भव्य आयोजन से रांची और

झारखंड की गरिमा को चार चांद लगेंगे. उसी के साथ मंच से राज्यपाल ने

हिंदी हमारे राष्ट्रीय भाषा को भी बढ़ावा देने की बात कही.

उन्होंने जेसीआई को एक्सपो उत्सव के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी.

इससे पहले पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने राज्यपाल का स्वागत किया.

jci ranchi12 22Scope News

जेसीआई एक्सपो उत्सव: क्यूआर स्कैन सिस्टम से मिलेगी एक्सपो की जानकारी

अध्यक्ष सौरव साह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल तक एक्सपो नहीं लगा था. जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस बार हमने भव्य आयोजन किया. इसके बाद एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में सैंड आर्टिस्ट आए हैं, जो की पूरी से हैं. उन्होंने बताया कि यहां क्यूआर स्कैन सिस्टम लगाया गया है, जिससे एक्सपो के अंदर आते ही आपको पूरे एक्सपो की सभी स्टॉल की जानकारी मिल जाएगी. डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए पूरे एक्सपो को वाईफाई जोन बनाया गया है जिससे की लोगों को समान के खरीद बेच में किसी तरह की दिक्कत ना हो.

jci ranchi123 22Scope News

ये है आकर्षण का केंद्र

उन्होंने आगे कहा कि स्टार्ट अप जोन बनाया गया है जिसमें नए बिजनेसमैन और उनके बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा. एक्सपो में पिंक हैंगर, रियल इस्टेट का अपना घर हैंगर, ब्रिस्टो कैफ़े, फनगोला, फ़ूड कोर्ट, फ़र्निचर ज़ोन, ऑटो ज़ोन, प्रीमीयम हैंगर आकर्षण हैं.

jci ranchi1234 22Scope News

जेसीआई एक्सपो उत्सव: कल ये होगा प्रोग्राम

मौके पर शहर के अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. संस्था के अन्य पूर्व अध्यक्ष, सचिव, पूर्व एक्सपो चीफ और अन्य सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे. एक्सपो उत्सव में हर दिन कुछ न कुछ इवेंट होते रहेंगे. कल के इवेंट में एक्सपो ट्रेजर हंट, डॉग शो, और एक्सपो सिल्वर तंबोला का भी प्रोग्राम है.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...