100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, बनाया ये रिकॉर्ड

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने साबित कर दिया कि

वो 100 करोड़ क्लब के मास्टर हैं. उनकी हालिया रिलीज मूवी दृश्यम 2 ने महज

7 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

दृश्यम 2 की नॉनस्टॉप कमाई की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है.

ताबड़तोड़ कमाई कर रही अजय देवगन की मूवी

अजय देवगन की मूवी ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली.

रिलीज के पहले दिन से अजय की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

फिल्म ने शुक्रवार को 15.38 करोड़, शनिवार को 21.59 करोड़, रविवार को 27.17 करोड़,

सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार को 10.48 करोड़, बुधवार को 9.55 करोड़ कमाए.

शुरुआती रुझानों के मुताबिक दृश्यम 2 ने गुरुवार को 8.70 करोड़ कमाए हैं.

7 दिनों का कुल कलेक्शन इंडिया में 104.74 करोड़ हुआ है.

दृश्यम 2 इस साल (2022) सेंचुरी मारने वाली 5वीं हिंदी फिल्म बन गई है.

इतना ही नहीं दृश्यम 2, अजय देवगन के करियर की 100 करोड़ में शामिल होने वाली 13वीं मूवी बन गई है.

दृश्यम 2 ने तोड़े ये रिकॉर्ड

अजय देवगन की मूवी ने इस साल की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया है. कार्तिक आर्यन की मूवी ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ ही कमाए थे. वहीं दृश्यम 2 ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ ही पार कर लिया.

अजय देवगन की दृश्यम 2: धुआंधार कमाई बॉलीवुड के लिए बना वरदान

100 करोड़ का आंकड़ा तो दृश्यम 2 ने आसानी से पार कर दिया. लेकिन इसके आगे की राह फिल्म के लिए आसान नहीं रहने वाली है. क्योंकि 25 नवंबर को सिनेमाघरों में वरुण धवन और कृति सेनन की मूवी भेड़िया भी रिलीज हुई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होना लाजमी है. दोनों मूवीज में कौन किसपर भारी पड़ेगा, ये आने वाले दिनों में मालूम पड़ ही जाएगा. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम 2 की धुआंधार कमाई बॉलीवुड के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता अहम रोल में दिखे. क्रिटिक्स और फैंस को पसंद आ रही ये फिल्म आपको कितनी पसंद आई, हमें जरूर बताइएगा.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...