जानिए पिछले 2 महीनों में रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मुंबई : बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दृश्यम 2 का बोलबाला है.

दर्शक पिछले काफी समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

क्योंकि पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में असफल रही हैं.

दृश्यम 2 के अलावा टिकट खिड़की पर अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी आदि

सितारों की फिल्म ऊंचाई भी टिकी है. इसके अलावा यशोदा भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

वहीं अब कांतारा के कलेक्शन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

भेड़िया का अब तक का कलेक्शन

पिछले महीने की 25 नवम्बर को वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया रिलीज़ हुई थी.

इस फिल्म को जबरदस्त बीएफएक्स के साथ बनाया गया हैं.

जिसे देखने के लिए फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित थे. पहले दिन ही लोगों की काफी भीड़ लगी.

मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया था.

‘भेड़िया’ ने ओपनिंग डे पर 7.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

लेकिन धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में कमी देखी गई.

सातवें दिन मूवी ने सिर्फ 2 करोड़ का बिजनेस किया. अबतक टोटल कलेक्शन सिर्फ 44 करोड़ का हुआ है.

box office1 22Scope News

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दृश्यम 2 का कलेक्शन

दृश्यम 2 की रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही हैं.

फिल्म को दर्शकों ने बहुत सारा प्यार मिल रहा हैं.

फिल्म के नतीजे को देख कर ये कहना आसान हैं कि बाकि फिल्मों की तुलना में ये फिल्म दर्शको

की पहली चॉइस बनी हुई हैं. यही वजह है कि इस फिल्म की बुकिंग बाकि फिल्मों से ज्यादा हैं.

अबतक मूवी ने 167 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

ये रफ्तार अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रही है. दृश्यम 2 का पहले हफ्ते में

कुल कलेक्शन 104.66 करोड़ रहा. तो दूसरे हफ्ते में फिल्म 58.82 करोड़ के साथ ही

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है.

फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ रिलीज हो गई है.

ये फिल्म फुलऑन एक्शन से भरी हुई हैं. फिल्म ने पहले दिन ही बेहद धीमी शुरुआत की है.

ओपनिंग डे पर ‘एन एक्शन हीरो’ ने मात्र 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं.

इस फिल्म को बनाने में टोटल बजट 40 करोड़ बताया गया है.

और अगर फिल्म ने इससे कम की कमाई की तो फिल्म को भारी नुक्सान हो सकता हैं

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: कांतारा का कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी की कांतारा देशभर में धमाल मचा रही है. कांतारा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 54 दिनों का समय हो गया है. 54वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 304.67 करोड़ रुपये हो गया है.

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...

Waste to Wealth : सहरसा में कचरे से खाद और खाद...

सहरसा की 21 पंचायतों में जैविक कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद और नर्सरी तैयार हो रही है। पौधों की बिक्री से पंचायतों को सालाना...

Bihar Fertilizer Sale: किसानों के लिए खाद बिक्री व्यवस्था होगी और...

 बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक बिक्री व्यवस्था को Digital और पारदर्शी बनाया जा रहा...