नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में झारखंड के कलाकारों का जलवा

वेब सीरीज ‘खाकी – द बिहार चैप्टर’ में ‘जेएफटीए’ से लगभग 28 कलाकार अहम किरदार में

रांची : Netflix की वेब सीरीज- नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज इन दिनों काफी धूम मचा रही है,

जिसके निर्माता नीरज पांडे हैं और इसे भाव धूलिया ने निर्देशित किया है. इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के

कई जाने माने कलाकार नजर आ रहें हैं.

web series1 22Scope News

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज : झारखंड में हुई है शूटिंग

गर्व की बात है कि इस वेब सीरीज की शूटिंग झारखंड में हुई है. और लगभग 60 से 70 प्रतिशत कलाकार झारखंड से हैं.

‘झारखंड फिल्म थिएटर एकेडमी’ से लगभग 28 कलाकारों ने इस वेब सीरीज में छोटे बड़े अहम किरदार निभाए हैं.

web series12 22Scope News

इन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार

सात्विक सिन्हा – आकाश के किरदार में बाल कलाकार सात्विक वेब सीरीज के पहले ही एपिसोड

में अभिनेता करण टकर के साथ नजर आए, जहां आईपीएस अमित लोढ़ा के किरदार

कर किडनैपर के अड्डे में घुस कर सात्विक को बचाते हैं

तनीषा उर्फ यम्मी – सीरीज के मुख्य खलनायक चंदन की बेटी के किरदार में यम्मी पूरे सीरीज में नजर आ रही हैं.

यहां तक कि कहानी में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट भी यम्मी के ही किरदार के साथ दिखाया गया.

विक्की माधवन – दूसरे एपिसोड की शुरुआत होती है एक गाने से, जिसमें अवनी बाबू के कुछ गुंडे

मोटरसाइकिल का काफिला लिए चंदन को ढूंढ़ने गांव आते हैं, और मोटर साइकिल पर उसे बिठा कर ले जाते हैं.

बहुत ही दमदार संवाद के साथ विक्की इस काफिले का मुखिया के रूप में पर्दे पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं.

अरुण सिंह – ईंट भट्टा मालिक अवनी बाबू को गोली मारकर भागे चंदन कों ढूंढ़ने की जिम्मेदारी मिली है.

सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह जिसके किरदार में नजर आएंगे अरुण सिंह, जो किरदार में बहुत स्वाभाविक लगे हैं.

web series123 22Scope News

पत्रकार की भूमिका में हैं दीप्ति अग्रवाल और वर्षा रानी

दीप्ति अग्रवाल और वर्षा रानी – सीरीज के एक एपिसोड में पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस को कवर

करने आए पत्रकार की भूमिका में दीप्ति अग्रवाल और वर्षा रानी ने अपने सवालों से किरदार को बखूबी जीवन्त किया.

निलेश कुमार और जायेद खान – सीरीज के ज्यादातर एपिसोड में गैंगस्टर चंदन के बंदूकधारी

साथियों में निलेश और जायेद का भी नाम शामिल है. शूटिंग के दौरान अलग अलग

लोकेशन पर दोनों 15 दिन की शूटिंग करने के बाद ही घर वापिस आए थे.

नीरज कुमार – स्पेशल पुलिस आफीसर के किरदार में एपिसोड दो में नीरज को

अभिनेता रवि किशन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला.

web series1234 22Scope News

सौरभ और ऋषिकांत को मिला अहम किरदार

सौरभ मेहता और ऋषिकांत – वेब सीरीज के महत्वपूर्ण सीन में ट्रेन का रास्ता रोक कर बैठे

युवकों को आईपीएस अमित लोढ़ा के किरदार में करण टकर समझाने आते हैं,

जिसमें सौरभ और ऋषिकांत को अहम किरदार निभाने का मौका मिला है.

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज : कई कलाकारों ने निभाये अहम रोल

ये तो चंद नाम है, पर अभी और भी कई नाम हैं जिन्होंने छोटे छोटे किरदार निभाए हैं.

इससे साफ जाहिर होता है की झारखंड जैसे राज्य में लोकेशन की कमी नहीं है.

वैसे ही प्रतिभा की भी कमी नहीं है. जरूरत है इसे परखने और तराशने की,

जिसमें ‘खाकी – द बिहार चैप्टर’ ने अपना बखूबी रोल निभाया है.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...