OTT पर Panchayat 3 की धूम, रिलीज होते ही ‘जगमोहन की अम्मा’ की होने लगी चर्चा

Panchayat 3: अपने दो सीजनों में धमाल मचा चुकी फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन (Panchayat 3) भी रिलीज हो गया है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर दो दिनों पहले रिलीज हुई है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, फैजल मलिक और अशोक पाठक लीड रोल में है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा सपोर्टिंग कैरेक्टर जगमोहन की अम्मा की हो रही है।

Panchayat 3 में जगमोहन की अम्मा मचा रही धूम

जगमोहन की अम्मा का किरदार ‘पंचायत’ के पहले और दूसरे सीजन में नहीं था। यह तीसरे सीजन (Panchayat 3) में पहली बार आया है। इसमें वे दमयंती देवी की किरदार में है। इसे आभा शर्मा ने निभाया है। सीजन तीन में वे एक बुजुर्ग महिला की रोल में है। उनकी एक्टिंग की चर्चा इसलिए हो रही है कि कैसे अपने बेटे जगमोहन को पीएम आवास योजना का पक्का मकान दिलाने के लिए सचिव जी के सामने एक झूठी कहानी बनाती है।

आभा शर्मा जिस सफाई से इस किरदार को निभा रही है, वो कमाल का है। वे अपने किरदार के जरिए एक तरफ लोगों को मनोरंजन भी कर रही है तो दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं में चलने वाले हेरफेर से लोगों को जागरूक भी कर रही है। बता दें कि आभा शर्मा एक सीनियर थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इशकजादे’ (2012) में भी एक छोटा सा रोल किया था।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...