सूरज महली हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

388
Advertisment

रांची : सूरज महली हत्याकांड का खुलासा- इटकी थाना क्षेत्र में हुए जमीन कारोबारी सूरज महली

Advertisment

हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है. रांची पुलिस ने हत्याकांड में शामिल

दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों का नाम संतोष मिंज और अनिल उरांव है.

पुलिस ने अपराधी के पास से दो देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोली बरामद किया.

suraj murder12 22Scope News

जमीन के धंधे में हुआ था विवाद

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि संतोष मिंज और अनिल उरांव ने ही सूरज महली को गोली मार कर हत्या की थी. जमीन कब्जा और जमीन के धंधे में हुए विवाद के बाद सूरज महली की हत्या कर दी गई थी. सूरज का शव 23 नवंबर को रांची के इटकी थाना क्षेत्र में मिला था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से इसकी हत्या की.

suraj murder1 22Scope News

सूरज महली हत्याकांड का खुलासा: गोली मारकर नदी के किनारे फेंका

बता दें कि सूरज महली की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को लद्दा नदी के किनारे फेंककर भाग गये. सूरज जमीन कारोबार से जुड़ा था. उसकी स्कूटी किसी दूसरे जगह से मिली थी. सूरज के माथे पर गहरा जख्म लगा हुआ था.

suraj murder123 22Scope News

हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम

राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा निवासी जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच23 कटहल मोड़ के पास शव रखकर लोगों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जिस वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटा लिया. लोग आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

सूरज महली हत्याकांड का खुलासा: पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का मिला आश्वासन

ग्रामीणों के मुताबिक दलादली चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है. ग्रामीणों ने उस स्थान से जमावड़ा हटाने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगड़ी बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Advertisement