तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर जेडीयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर जेडीयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर जेडीयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी

रांची: झारखंड में जेडीयू खुद को विस्तार करने के लिए जी जान से जुट गया है. जनता दल यूनाइटेड के सभी नेता झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं आगामी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को एक मौका देने की अपील भी कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर झारखंड जेडीयू के प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे. रांची पहुंचने के बाद प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी अपने सभी नेताओं के साथ मुलाकात एवं चर्चा करेंगे.

तीन दिवसीय दौरे में प्रभारी अशोक चौधरी रांची के अलावा चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला जिले में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.  झारखंड जेडीयू के तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि शनिवार को प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी चाईबासा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए जाएंगे. वहीं, शनिवार को चाईबासा में कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त करने के बाद प्रभारी अशोक चौधरी कोल्हान क्षेत्र के ही जमशेदपुर और सरायकेला जिले में भ्रमण कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे.

गौरतलब है कि जबसे जदयू के सुप्रीमो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से अशोक चौधरी को झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है तभी से अशोक चौधरी लगातार झारखंड दौरा करते नजर आ रहे हैं. अशोक चौधरी के प्रभारी बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता यह उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले चुनाव में जनता दल यूनाइटेड एक बार फिर से झारखंड में अपने पांव पर खड़ा होगा. प्रदेश प्रभारी अपने पिछले दौरे में हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा का दौरा कर चुके हैं. उसके बाद कोल्हान क्षेत्र में अब अशोक चौधरी के दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...