उचित देखभाल के अभाव में न्यास बोर्ड की संपत्ति चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना के रहमगंज स्थित बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत संचालित शिव मंदिर की संपत्ति की उचित देखभाल के अभाव में अतिक्रमणकारियो की भेंट चढ़ गई है। जिस वक्त इस शिव मंदिर को राज्य धार्मिक न्यास पषर्द ने अपने अंदर लिया। उस वक्त मंदिर की संपत्ति में मतरंजन पोखर सहित चार विघा, एक कट्ठा, तीन घूर की संपत्ति थी। जिसकी देखभाल के लिए सेवायत कमलमुखी देवी को बनाया गया। लेकिन सेवायत की बढ़ती उम्र के साथ साथ अतिक्रमणकारियो का मनोबल बढ़ता गया और पोखर के भिंड को चारों ओर से अतिक्रमण कर लिया। जिसके कारण आसपास के लोगों को आने-जाने के साथ-साथ अपने जमीन पर निर्माण कार्य करने में कई तरह के भाग उत्पन्न हो रहा है।

वही पीड़ित धनंजय कुमार ने कहा कि हम लोगों की यहां पर चार कट्ठा जमीन है। जिसको हम लोगों ने अंचल के अमीन के द्वारा सीमांकन करवाया है। ताकि हम लोग इस पर अपना निर्माण कार्य कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि जब हम लोग अपनी जमीन पर निर्माण के लिए मिट्टी डलवा रहे थे। उसी क्रम में मतरंजन पोखर के भिंडा को अतिक्रमण कर रह रहे लोगो ने हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हमारे काम पर रोक लगवा दिया। उन लोगों का कहना है कि हम आपको इस रास्ते से ना तो जमीन पर काम करने देंगे, ना ही चलने देंगे। जिसके बाद इन लोगों के साथ कई बार बैठक हुई। कभी मंदिर का जीणोद्धार तो कभी अन्य डिमांड की जाती है। इनकी शर्त मानने के वावजूद भी ये लोग तरह तरह का बहाना बनाकर हमलोगों को तंग किया जा रहा है।

यह भी देखें :

वहीं उन्होंने कहा कि यह पूरी संपति बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड पटना की है। इस पोखर के भिंड पर जितना भी मकान देख रहे हैं। जबरन अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे है। वही उन्होंने कहा की हम लोगों का कहना है कि हम लोगों का यहां पर जमीन है। जिस पर हमको काम करने दिया जाए। लेकिन अतिक्रमणकारियो के द्वारा हमारे जमीन के सामने ईट और गिट्टी रखकर ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके कारण हमलोग निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे है। इस बात की शिकायत हमलोगों ने दरभंगा के जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की है।

यह भी पढ़े : DM राजीव रौशन ने कहा- बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा है कि यह संपत्ति बोर्ड की नहीं

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...