DHANBAD: धनबाद के केंदुआ मेन बाजार स्थित पेट्रोलपंप कर्मी
को कुछ महिलाओं ने काम के दौरान पकड़कर उसकी धुनाई कर दी.
मारपीट का पूरा वाक्या पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया.
अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
स्कॉर्पियो से आई 10 से 12 महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम

घटना के बारे में बताया गया कि धनबाद के केंदुआ मेन बाजार
स्थित एक पेट्रोल पम्प से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है,
जिसका सीसीटीवी फुटेज देख पेट्रोल पम्प मालिक
के साथ इलाके के लोग और पुलिस भी दंग रह गये,
दो स्कॉर्पियो में सवार 10 से 12 महिलाओं का एक दल
केंदुआ पेट्रोल पम्प पहुंचा जिसके बाद स्कॉर्पियो से
फ़िल्मी अंदाज में एक के बाद एक महिला बाहर निकली
और पेट्रोल पम्प में काम कर रहे रबिन्द्र महतो नाम के एक कर्मचारी को जबरन घसीटते हुए लेकर स्कॉर्पियो में बैठाया और रफूचक्कर हो गई.
पेट्रोल पम्प के अन्य कर्मचारियों की अगर मानें तो उन्होंने बहुत कोशिश की कि वह उन महिलाओं के चुंगल से रबिन्द्र को छुड़ा सके पर वह विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने अपने नजदीकी थाना केंदुआडीह को सूचित किया, सूचित करने के बाद जब तक थाना पेट्रोल पम्प पहुंचती तब तक महिलाओं का वह गैंग पेट्रोल पम्प कर्मी रबिन्द्र को लेकर जा चुका था. इस घटना की खबर सुन पेट्रोल पम्प मालिक मौके पर पहुंचे और केंदुआडीह थाने में घटना की शिकायत की जिसके बाद केंदुआडीह थाना मामले की पड़ताल मे जुट गई, सोमवार देर रात रबिन्द्र महतो घायल अवस्था मे पेट्रोल पम्प पहुंचा, हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, बोले सांसद मनीष जायसवाल
- Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी संग की मंथन बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
- Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है केंद्र सरकार, रांची में बोले नितिन नबीन
Highlights







