DHANBAD: धनबाद के बाघमारा इलाके में देर रात
अपराधियों ने एक साथ दो बंद घरों को निशाना बनाया.
अपराधी नकदी, ज्वेलरी समेत कुल 5 लाख की संपत्ति
पर हाथ साफ कर चलते बने. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है
लेकिन कोई भी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है.
चोरी की पहली घटना न्यू कॉलोनी में हुई

चोरी की पहली घटना में न्यू कॉलोनी निवासी दिनानाथ अहिर
के बंद घर को निशाना बनाया गया. अपराधी शनिवार की
देर रात ताला तोड़कर नकदी सहित सोने की मूर्ति लेकर
चलते बने घर के लोग अपने आवास पहुंचे तो ताला टुटा हुआ पाया.
गृहस्वामी ने बताया कि नाती बीमार था, उसे देखने
के लिए दो दिन पहले पत्नी के साथ कुमारधुबी गये थे.
आज जब घर लौटे तो घर का सभी सामान बिखरा हुआ था.
यहां तक कि एलसीडी टीवी को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया गया था.
उन्होंने बताया कि अलमीरा के अंदर रखे 5 हजार
नगद और तिजौरी में रखा सोने एवं चांदी का गहने ले गये.
लगभग दो लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.
दूसरी चोरी लालबंगला में हुई
वहीं दूसरी घटना में लालबंगला निवासी बाबुलाल गुप्ता
के घर का ताला तोड़कर लगभग तिन लाख का
जेवरात की चोरी कर ली गई. इस सम्बन्ध में
पीड़ित बाबू गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अपने भांजे की सगाई में अपने परिवार के साथ जमशेदपुर गये थे. शाम को जब घर पहुंचे तो घर के मुख्य द्वार का दरवाजा टूटा हुआ था.
घर के अन्दर जाकर जांच किया गया तो पता चला कि अलमीरा का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं. घटनास्थल पर एक चोर का हसिया भी पाया गयात्र दोनों भुक्तभोगियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने की बात कही है.
बता दें कि धनबाद में इन दिनों चोरी की घटना काफी बढ़ी हुई है. लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल
- Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे मिलेगा उर्वरक, 2 अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

















