रांची: किन्नरों के साथ मारपीट , 5 किन्नर बुरी तरह घायल

रांची : किन्नरों के साथ मारपीट- राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामले में किन्नर

और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें 5 किन्नर बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने में पहुंचा. दरअसल पूरा बवाल बधाई के पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ.

जिसके बाद जमकर मारपीट हुई. ईंट, पत्थर चले लाठी-डंडे चले और उसके बाद मामला थाने की दहलीज तक पहुंचा.

kinnar1 22Scope News

मन मांगी रकम न मिलने पर हुआ बवाल

बता दें कि शादी विवाह हो या बच्चों का जन्म हो या कोई खुशी की बात, बधाई देने किन्नरों के पहुंचने का दस्तूर पुराना है.

लेकिन वर्तमान में यह दस्तूर रंगदारी का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है. जिसकी बानगी

आज रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के दल हाथों इलाके में देखने को मिला.

जहां मन मांगी रकम न मिलने के बाद किन्नरों ने बवाल शुरू कर दिया और उसके बाद लोगों से भिड़ गई.

kinnar12 22Scope News

इनके यहां हुई थी बेटी की शादी, किन्नरों ने मांगे 51 सौ रुपए

जिसके बाद स्थानीय लोग और घरवाले किन्नरों के साथ मारपीट करने को आमादा हो गए.

इस पूरे बवाल में 5 किन्नर भी घायल हुए हैं. वहीं दो स्थानीय लोगों को भी चोटें पहुंची है.

बताया जाता है कि उमाशंकर प्रसाद की बेटी की शादी हुई थी जिसके बाद किन्नर उनके घर बधाई देने पहुंचे थे.

इस दरमियान किन्नरों ने 51 सौ रुपए की मांग की, जो उमाशंकर प्रसाद ने देने में असमर्थता जताई.

किन्नरों के साथ मारपीट: जमकर हुई मारपीट

पैसा नहीं देने पर बवाल हो गया. बात तू तू मैं मैं तक होने के बाद मारपीट तक पहुंच गई.

जिसके बाद जमकर मारपीट भी हुई. किन्नरों के द्वारा भी मारपीट की गई.

वहीं स्थानीय लोग भी किन्नरों के साथ मारपीट की. मामले को लेकर उनका कहना है कि उन्होंने महज 5100 रुपए

की मांग की थी. जिसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. वहीं उनके साथ रास्ते में भी मारपीट की गई

और उनकी गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया है.

किन्नरों के साथ मारपीट: मारपीट में दूल्हा और दुल्हन को लगी चोट

वहीं पूरे मामले पर घरवालों का कहना है की 51 हजार रुपए की मांग किन्नरों के द्वारा की गई,

जिसे उन्होंने नहीं दिया तो किन्नरों ने बवाल काटा और मारपीट शुरू कर दी. घर में ईंट पत्थर भी फेंक दिया,

किन्नरों के द्वारा मारपीट में दूल्हा और नई नवेली दुल्हन की भी चोट पहुंची है.

घटना के बाद किन्नर और उमाशंकर प्रसाद थाने पहुंचे.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Saffrn

Trending News

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...

फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में...

बक्सर : बिहार की बक्सर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली का दमदार प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने...

अनंत अंबानी की बड़ी पहल: केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण...

Mumbai: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img