अब कैसे हैं सिंगर जुबिन नौटियाल, शेयर किया हेल्थ अपडेट

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी.

जिसमें बताया गया था कि जुबिन नौटियाल घर पर सीढ़ियों से गिर कर जख्मी हो गए थे.

जिसके बात सिंगर के फैन्स की बेचैनी बढ़ गई थी.

लोग लगातार इस बात को जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर अब उनके स्टार की तबियत कैसी है. पहले तो ऐसी आशंका जताई जा रही थी की उन्हें काफी गंभीर चोट आई है. लेकिन अब इन सब बातों पर पूर्णविराम लग गया हैं. जुबिन के फैंस के लिए राहत की खबर है. फैंस का प्यार और दुआएं काम आ गई. जुबिन नौटियाल अब पहले से बेहतर है. ये जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि जुबिन ने खुद ट्वीट करके ये बात शेयर की है.

jubin nautiyal1 22Scope News

सिंगर जुबिन नौटियाल हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

जुबिन नौटियाल के गिरने की खबर सुनने के बाद हर कोई उनके हेल्थ को लेकर परेशान था. कई लोग उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे थे. और अब ये लोगों की दुआ का असर है कि जुबिन रिकवर कर रहें हैं. जुबिन अब ठीक हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो गए. और इस बात की जानकारी जुबिन ने खुद अपने सोशल साइट्स पर पोस्ट कर लोगों को बताया हैं.

jubin nautiyal12 22Scope News

भगवान ने बचा लिया- जुबिन नौटियाल

उन्होंने बताया, ‘आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. भगवान मुझे देख रहा था और उस घातक दुर्घटना में बचा लिया. मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं. आपके कभी ना खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया. जुबिन नौटियाल ने अपनी खैरियत बताते हुए फोटो भी पोस्ट की है. तस्वीर में वो हॉस्पिटल के बेड पर बैठे दिख रहे हैं. जुबिन के एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दूसरे हाथ से उन्हें खाना खाते हुए देखा जा सकता है’

सिंगर जुबिन नौटियाल को कहां लगी चोट

सीढ़ियों से गिरने पर जुबिन नौटियाल की कोहनी की हड्डी टूट गई थी. इतना ही नहीं गिरने के बाद उनके सिर पसलियों में भी चोटे आई हैं. जुबिन को इलाज के लिये मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. अब वो डिस्चार्ज होकर अपने होमटाउन चले गये हैं.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...