सिंगर सोनू निगम, पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव हो गए है. सोनू के साथ उनके पूरे परिवार की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोनू निगम ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी. इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा कि इन दिनों दुबई में हैं और होम क्वारंटीन हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. मैं कोविड पॉजिटिव हूं. कुछ लोगों को पता है और बहुत लोगों को नहीं पता है. लेकिन ये सच है मुझे लग नहीं रहा है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं. मैं दुबई में हूं. मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 के लिए शूट भी करना था.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात के लिए बुरा लग रहा है कि काम फिर से बंद हो रहा है. ये बहुत तेजी से फैल रहा है. मुझे थिएर्ट्स और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि अभी तो काम शुरू हुआ था. पिछले 2 साल से सभी चीजें बंद थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ठीक होगी. आगे उन्होनें कहा कि मैं दुबई में हूं. मुझे इंडिया आना था क्योंकि भुवनेश्वर में मेरा शो था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था. लेकिन जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं पॉजिटिव पाया गया. लेकिन उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा.

सोनू निगम ने आगे यह भी कहा कि- मैं अपने बेटे नीवान से मिलने के लिए नए साल के मौके पर दुबई आया था. लेकिन अब मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. साथ में मेरी पत्नी मधुरिमा, मेरा बेटा और मेरी पत्नी की बहन हम सब कोरोना पॉजिटिव हैं. हम हैप्पी कोरोना पॉजिटिव फैमिली है.

अभी तक इतने सेलेब्स कोरोना से हो गये हैं संक्रमित

आपको बता दें कि एक दिन पहले वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. इसके अलावा एकता कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ प्रिया, टीवी एक्टर नकुल मेहता का 11 महीने का बेटा, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर भी कोरोना से संक्रमिक हो चुके हैं.

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख नए केस, 402 मौतें

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...