लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट आज,हवन-पूजन जारी

PATNA: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट होगा.

rohini acharya 22Scope News
अस्पताल से रोहिणी आचार्य ने किया पोस्ट.

सिंगापुर के डॉक्टर लालू यादव का इलाज कर रहे हैं.

उन्हें रोहिणी आचार्या अपनी किडनी दे रही हैं.

किडनी ट्रांसप्लांट के वक्त लालू यादव के साथ

उनके परिवार के कई सदस्य सिंगापुर में मौजूद हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,

मीसा भारती और भोला यादव के साथ राजद के कई नेता भी सिंगापुर में मौजूद हैं.

रोहिणी आचार्या ने लिखा- ‘ready for rock and roll’

किडनी डोनेट करने से पूर्व रोहिणी आचार्या ने अस्पताल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से खुद के लिए लोगों से दुआएं मांगने की अपील की है. उन्होंने लिखा है- ‘रेडी फॉर रॉक एंड रोल, विश मी गुड लक’.

सिंगापुर में इलाज, बिहार में मांग रहे दुआयें


इधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दानापुर के मैनपुरा में काली मंदिर में एक भव्य पूजा का आयोजन किया गया. दानापुर विधायक रीतलाल यादव और बिहार के राजस्व मंत्री आलोक मेहता की मौजूदगी में रुद्राभिषेक भी किया गया. साथ ही महामृत्युंजय जाप भी कराया गया ताकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन बेहतर तरीके से हो जाए और वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे.


लालू यादव के स्वस्थ होकर घर लौटने का इंतजारः आलोक मेहता


बिहार के राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि आज दानापुर के मैनपुरा काली मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके स्वस्थ होने की कामना की है. अलोक मेहता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के चहेते हैं और सभी उनके स्वस्थ होकर घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. इधर दानापुर विधानसभा के विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि जल्द किडनी ट्रांसप्लांट हो जाए और स्वस्थ होकर लालू यादव घर लौटें. इसी कामना के साथ पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img