अब विपक्ष कमजोर नहीं, नौकरी के बदले जमीन नहीं लिखवाने देंगे- विजय सिन्हा

पटना : अब विपक्ष कमजोर नहीं- बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने

रोजगार के मुद्दे पर नीतीश सरकार की मंशा पर कई सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार 20 लाख लोगों को नौकरी देने की बात तो करती है,

लेकिन उसपर अमल करती नहीं दिखती. सीटेट और बीपीएससी का मामला उठाते हुए

विजय सिन्हा ने कहा कि सदन में दिए आश्वासन से भी सरकार भाग रही है.

उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या फिर से नौकरी के बदले

जमीन लिखाने का इरादा है. नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि

अब विपक्ष कमजोर नहीं है. इसलिए सरकार की गलत मंशा को सफल नहीं होने देंगे.

vijay sinha1 1 22Scope News

सरकार की मंशा ठीक नहीं

सीतामढ़ी के डीलर को सस्पेंड करने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मामले को देख रहे हैं. प्राथमिक शिक्षकों में सरकार की मंशा ठीक नहीं है. मंत्री चंद्रशेखर ने ही प्रश्न किया था और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया है. अश्वासन देने के बाद भी खेल किया जा रहा है. नौकरी देने की बात पर उन्होंने कहा कि सीटेट पास अभ्यथियों को सरकार क्यों नहीं नौकरी दे रही है. वे लोग 34 दिन से अनशन पर है. सदन में दिए आश्वासन से सरकार भाग रही है.

इस मामले को सदन में रखेंगे. नौकरी के बदले जमीन लिखाने की मंशा को बीजेपी सफल नहीं होने देगी. विपक्ष भाई भतीजे के मामले को सफल नहीं होने देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमजोर हो चुके हैं. पूर्व की सरकार के आदेश को लागू नहीं कर रही है. विपक्ष मौन नहीं बैठेगा. विपक्ष सजग है और सड़क से सदन तक आवाज उठायेगी.

अब विपक्ष कमजोर नहीं: कृषि विभाग के अंदर बड़ा घपला

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा लाये गये निजी कृषि बिल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कृषि विभाग के अंदर बड़ा घपला है. चोर की बात करने पर उनकी विदाई हो गयी है. विपक्ष उनकी मदद करेगा. कुढ़नी पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र पर विश्वास करता है. जनता के जनादेश को हम मानते है. बूथ पर जदयू ने कब्जा करने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री ने दारू बेचने वाले उम्मीदवार का समर्थन किया है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img