बिग बॉस में आईं शहनाज गिल, सलमान के साथ किया रोमांटिक गाने पर डांस

मुंबई : शहनाज गिल बिग बॉस के मंच पर एक बार फिर से नजर आने वाली हैं.

इस बार का फ्राइडे शो बहुत ही खास होने वाला है. जिसमें शहनाज गिल बिग बॉस में आएंगी.

दरअसल शहनाज का एक गाना ‘घनी सयानी’ रिलीज़ हुआ है.

जिसके प्रमोशन के लिए शहनाज शो में आई है. इस बार ‘शुक्रवार का वार’ में डबल धमाका होगा.

जहां एक तरफ बिग बॉस में विकास मलकतला की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी,

वहीं प्रमोशन करने शहनाज गिल भी आएंगी. शहनाज गिल का इस शो से ख़ास नाता रहा है.

वो ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं.

यही शो है जहां से एक्ट्रेस को एक अलग पहचान मिली है. इसी शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली हैं .

shehnaaz gill1 1 22Scope News

शहनाज गिल का नया रैप सांग

हसल के फेमस फेस एमसी स्क्वायर के साथ उनका म्यूजिक वीडियो ‘घनी सयानी’ रिलीज हुआ है. जिसमें दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस म्यूजिक एल्बम में रैप भी किया है. इस म्यूजिक विडियो में शहनाज काफी डैशिंग नजर आ रही है. लोग आलरेडी इस वीडियो में काफी प्यार बरसा रहे है.

shehnaaz gill12 1 22Scope News

सालमान संग डांस करती आईं नजर

कलर्स ने अपने सोशल अकाउंट पर इस एपिसोड का एक झलक शेयर किया है. बिग बॉस के मंच पर शहनाज गिल और सलमान खान रोमांटिक गाने ‘दिल दियां गल्लां’ पर डांस करती हुई नजर आईं. इस प्रोमो वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान शहनाज गिल की ‘बिग बॉस 13’ में हुई एंट्री को लेकर चिढ़ाते हुए नजर आएंगे. सलमान खान उन्हें कहते हैं कि, कैसे जब पहली बार शहनाज सलवार-सूट में आई थीं तो बहुत घबराई हुई थीं.

ये सुनकर वह ‘भाईजान’ कहकर सलमान के गले लग जाती हैं. इसके बाद दोनों दिल दियां गल्लां सॉंग पर एक रोमांटिक डांस भी करते हैं, जिसके एंड में शहनाज सलमान को प्यार से गले भी लगाती हैं. वहीं सलमान और शहनाज बहुत जल्द एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित है.

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...