बिछड़े रिश्तों की कहानी है ‘दिल दियां गल्लां’, लीड रोल में बोकारो की कावेरी प्रियम

रांची : बिछड़े रिश्तों की कहानी- सोनी टीवी सब पर एक नया शो ‘दिल दियां गल्लां’

12 दिसंबर से टेलीकास्ट होगा. बोकारो की कावेरी प्रियम इस शो के लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

बोकारो शहर देश-प्रदेश में शिक्षा और खेल के लिए जाना पता हैं.

ना सिर्फ खेल और शिक्षा बल्कि बोकारो से कई ऐसे कलाकार सामने आए हैं

जिन्होंने एंटरटेनमेंट में अपना परचम लहराया है. जिनमें से एक बोकारो की कावेरी प्रियम भी हैं.

kaveri1 22Scope News

‘दिल दियां गल्लां’ शो सोनी सब टीवी पर 12 दिसंबर से प्रतिदिन 7ः30 बजे टीवी पर आएगा.

इस बात को लेकर कावेरी के पेरेंट्स भी काफी ज्यादा उत्साहित है. वहीं इस शो का पोस्टर रिलीज हो चुका हैं.

फिल्म और सीरियलस में भी किया काम

कावेरी प्रियम ने बॉलीवुड के कुछ फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

साहेब बीबी और गैंगस्टर-03 जैसी मशहूर फिल्मों में कावेरी नजर आ चुकी हैं.

एक्ट्रेस के परिवार में उनके भाई भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं.

kaveri 22Scope News

बिछड़े रिश्तों की कहानी: संत जेवियर्स स्कूल से की पढ़ाई

दरअसल कावेरी के भाई रितेश आनंद मुंबई में डायरेक्टर है. बचपन से ही कावेरी एक्स्ट्रा एक्टिविटी के साथ पढाई

में भी काफी एक्टिव थी. संत जेवियर्स स्कूल से एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग कम्पलीट की है. उस वक्त अभिनेत्री

को मिस जेवियर का खिताब भी मिला था. कावेरी ने वीआईटी-वेलोर से बीसीए किया है.

वह अपने बैच की टॉपर छात्रा रहीं हैं. उसके बाद उसने बालाजी टेली फिल्मस से एक्टिंग का कोर्स किया.

एक्टिंग कोर्स में भी वो अपने बैच में टॉपर थी.

लगभग एक दर्जन सीरियल में कर चुकी हैं काम

बात अगर उनके सीरियल की करें तो इससे पहले कलर्स टीवी के नागिन-02, शक्ति, स्टार प्लस के ये रिश्ते हैं प्यार के, सोनी सब टीवी के जिद्दी दिल माने ना आदि सीरियल में नजर आ चुकी हैं. लगभग एक दर्जन सीरियल में कावेरी काम कर चुकी हैं.

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...