जिसे आजादी से मतलब नहीं वो आज बोल रहे हैं नई बात- सीएम नीतीश

आजकल बापू की भी बात नहीं करते कुछ लोग

पटना : जिसे आजादी से मतलब- जदयू के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधाते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग बापू की बात भी नहीं करते हैं. जो बापू की बात नहीं मानेगा, वो देश को बर्बाद कर देगा. जिसे आजादी से मतलब नहीं वो आज नई बात बोल रहें हैं. हमने उनकी बातों को कभी नहीं माना. हम किसी के खिलाफ काम नहीं करेंगे. हम सबका काम करेंगे. जो कहीं देखने को मिलता वो जदयू में है. जदयू में सभी जाती व धर्म के लोग हैं. कोई इधर उधर गड़बड़ नहीं करते हैं. सम्बोधन के दौरान एक व्यक्ति ने मांग की. समता पार्टी के समय के लोगों को भी जोड़ा जाए. इस पर मुख्यमंत्री ने उनको मंच पर बुला कर कहा कि सबको जोड़ा जाएगा.

nitish kumar1 22Scope News

जिसे आजादी से मतलब: बिहार जैसे पिछड़े राज्य को नहीं किया विशेष मदद

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो जहाँ जन्म लिए, वो राज्य अंग्रेजों के समय से आगे है. उन्होंने गरीब राज्य के लिए क्या किया. वो कहते हैं देश का विकास हो रहा है, फिर भी बिहार जैसे पिछड़े राज्य को विशेष मदद नहीं किया, लेकिन फिर भी हम हर घर तक पहुंचे हैं. हमने सभी के लिए काम किया.

nitish kumar12 22Scope News

कुढ़नी उपचुनाव पर सीएम ने ये कहा

नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए में 2020 विधानसभा चुनाव में हम साथ थे, तभी वो इतने सीट जीते. हमें हराने के लिए उन्होंने काम किया. हम साथ नहीं आना चाहते थे. कुढ़नी जीत पर पीएम मोदी खुश हुए. दो जगह हार गए कुछ नहीं कहा.कुढ़नी चुनाव हम नहीं लड़ना चाहते थे. ये पार्टी का फैसला था.

जिसे आजादी से मतलब: बीजेपी वाले कराना चाहते हैं झंझट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण स्थानीय लोग नाराज थे. अब सबको एकजुट होने की जरूरत है. सबलोग मिलकर काम करेंगे को जीत निश्चित होगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग उल्टा पुल्टा बोलते रहते हैं. ये लोग झंझट करना चाहते हैं. शराबबंदी का भी कुछ लोग विरोध रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...