पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, पूरा हुआ बापू का सपना  

Ranchi- स्वतंत्रता के करीबन 75 वर्षों के बाद आखिरकार देश को महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिल गया

. इस प्रकार बापू का चिर प्रतीक्षित सपना पूरा हो गया. लेकिन यह संघर्ष इतना आसान भी नहीं रहा,

हमारे प्रजातंंत्र को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 75 वर्षों का लम्बा इंतजार करना पड़ा.

स्वयं द्रौपदी मुर्मू के लिए भी यह सफर काफी ‘चुनौतियों से भरा रहा.

उड़ीसा के मयूरभंज इलाके में 20 जून, 1958 को एक बेहद सामान्य आदिवासी संताल परिवार में द्रौपदी मुर्मू का जन्म हुआ.

प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई. जबकि स्नातक की पढ़ाई रामा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर का रुख किया.

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्युत विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर अपनी जीवन की शुरुआत की.

लेकिन बाद में अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में  बतौर शिक्षिका करने लगीं.

पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का राजनीतिक जीवन

इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1997 में जिला पार्षद के रुप में हुई. जब इन्होने रायरंगपुर जिले

जिला परिषद का चुनाव जीता था. साथ ही यह रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी बनी थी.

साल 2004 में रायरंगपुर विधानसभा से विधायक बनने में कामयाब हुई.

2000 में ओडिसा सरकार में बतौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनायी गयी.

वर्ष 2000 से 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट का पदभार संभाला.

वर्ष 2015 में इन्हें झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य का राज्यपाल का बनने का

मौका मिला और वर्ष 2021 तक वह राज्यपाल रही.

इस प्रकार पूरे पांच वर्ष तक झारखंड राज्यपाल रहने वाली पहली महिला राज्यपाल बनी.   

पारिवारिक जीवन

इनकी शादी कॉलेज जीवन के साथी रहे श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई थी.

इन्हे तीन बच्चे हुए, इसमें दो बेटे और एक बेटी थी.

हालांकि व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं रहा.

इनके पति श्याम चरण मुर्मू और दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है.

बेटी इतिश्री की शादी गणेश हेम्ब्रम के साथ हुई है.

इनका पूरा परिवार आम संताली परिवार की तरह बेहद साधारण जीवन जीता है.

शुरु हुआ जश्न का दौर

इसके साथ ही पूरे देश मे जश्न का दौर शुरु हो चुका है, लोग ढोल नगाड़ों के साथ इस जश्न को सेलेब्रेट करते नजर आ रहे हैं.

वैसे तो यह पूरे देश में जश्न का माहौल है, लेकिन देश के आदिवासी समुदाय में यह जश्न और भी व्यापक है.

jit ka jashn 1 22Scope News
Adiwasi Samrthk 1 22Scope News
Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img