राजधानी में खुलेआम फायरिंग, हिंसक झड़प में 3 लोग घायल

PATNA: राजधानी में खुलेआम फायरिंग – राजधानी पटना में पुलिस और कानून का इकबाल

कितना दुरूस्त है और अपराधियों का हौसला किस

कदर बुलंद है, बीती रात इसकी एक और बानगी

देखने को मिली. रविवार की रात राजीव नगर थाना के

गांधीनगर इलाके में दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हुई जिसमें

तीन लोग घायल हो गए. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई.

राजधानी में खुलेआम फायरिंग – सड़क से बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंचा

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआत मामली विवाद से हुई. रास्ते पर एक बाइक खड़ी थी और सामने से एक कार आई. सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

patna firing 2 22Scope News
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

राजधानी में खुलेआम फायरिंग – घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दर्जन से ज्यादा फायरिंग भी हुई.

इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और

पूरा इलाका अशांत हो गया. अफरा-तफरी का ये

माहौल कई घंटों तक बना रहा . सूचना मिलने पर

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. हालांकि राजीव नगर पुलिस गोलीबारी की बात से इनकार तो नहीं कर रही है लेकिन एक-दो राउंड फायरिंग की ही सूचना होने की बात कह रही है.

राजधानी में खुलेआम फायरिंग – घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक झड़प में तीन लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अबतक छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिनमें से एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनसे भी पूछताछ होगी.


पटना में इस तरह की घटना की नई बात नहीं है. पिछले कुछ अरसे के दौरान राजधानी में एक के बाद एक कई आपराधिक वारदातें सामने आई है. अपराधी जिस तरह से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं


Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img