राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, सात गिरफ्तार

PATNA: राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है.

patna khulasa 22Scope News

पुलिस ने रविवार की रात करीब 8 बजे न्यू मार्केट

स्थित दनियाल गेस्ट हाउस में छापेमारी की,

जहां से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

यहां महिलाएं और दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए.

ग्राहकों की पहचान रमेश कुमार और अजय चौधरी

के रूप में हुई है. पुलिस ने मैनेजर उपेंद्र सिंह को

भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिलाएं जक्कनपुर की बताई जा रही हैं.

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा – 4 महिला समेत कुल 7 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 4 महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया इसमें दो ग्राहक, गेस्ट हाउस के मैनेजर और चार महिलाएं शामिल हैं. मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई. बताया गया कि ग्राहकों से डील होने के बाद लड़कियों को होटल में भेजा जाता था.
बता दें, पिछले दिनों यहां एक और होटल में भी छापेमारी की गई थी, जहां से पुलिस ने लगभग 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिस होटल में रेड हुई थी, उसका नाम प्रांजल होटल है. इसके बावजूद इस इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट: चंदन

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...