गोपालगंजः भोरे थाना क्षेत्र में नाच देखने गए एक युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई.
बताया जा रहा है कि भोपतपुरा गांव निवासी इरफान अंसारी के गांव के पास ही नाच देखने गया था, जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो घर वालों ने खोज शुरु की. लेकिन सुबह स्याही नदी के पास युवक की लाश मिली. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्टः आशुतोष


















