Advertisment

JPSC Exam Cancelled:JPSC-JSSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, 21 परीक्षाएं रद्द; 342 अफसर और 1975 कर्मियों की नौकरी पर संकट

झारखंड सरकार ने JSSC CGL सहित JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 342 अफसर, 64 CDPO, 56 फूड सेफ्टी अफसर और 1975 कर्मियों की नौकरी संकट में।


JPSC Exam Cancelled रांची: झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 10/2023 सहित टीडीपीएल के पूर्ण या आंशिक रूप से शामिल रहने वाली जेपीएससी की 21 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। रद्द की गयी परीक्षाओं में जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है। इस परीक्षा में सफल होकर 342 अधिकारी वर्तमान में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। परीक्षाएं रद्द होने के बाद इन अधिकारियों की नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है।

इसके अलावा जेपीएससी की जिन परीक्षाओं के आधार पर 64 सीडीपीओ और 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति हुई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, जेएसएससी सीजीएल के माध्यम से नियुक्त 1975 कर्मियों की नौकरी भी अब दांव पर है।

एक दिन पहले हुई कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद 18 अगस्त की देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। सरकार ने सीआईडी और एसआईटी जांच में सामने आये तथ्यों तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह फैसला लिया है।

JPSC Exam Cancelled:23 परीक्षाओं की सीआईडी जांच का आदेश

सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी 23 परीक्षाओं की जांच सीआईडी से कराने का भी आदेश दिया है। इन परीक्षाओं में वर्ष 2010 से 2022 तक आयोजित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।

सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का आग्रह झारखंड हाईकोर्ट से करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन भी किया जायेगा।

JPSC Exam Cancelled:अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में बनेगी परीक्षा सुधार कमेटी

परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी में अन्य अधिकारियों के अलावा किसी प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जायेगा।

कमेटी को परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देते हुए अगले दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी। सरकार का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और अनियमितताओं पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना है।

JPSC Exam Cancelled:JPSC की ये 21 परीक्षाएं हुईं रद्द

  1. विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक अधिकारियों के पद 09/2025

  2. सहायक निदेशक और वरीय साइंटिफिक अफसर बैकलॉग 10/2025

  3. सहायक निदेशक और वरीय साइंटिफिक अफसर रेगुलर 11/2025

  4. ड्रग इंस्पेक्टर 12/2025

  5. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बैकलॉग 02/2026

  6. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता बैकलॉग 03/2026

  7. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता रेगुलर 04/2026

  8. मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर सुपर स्पेशलिस्ट 07/2026

  9. सिविल जज जूनियर डिविजन 22/2023

  10. सहायक वन संरक्षक 03/2024

  11. फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर 04/2024

  12. एपीपी बैकलॉग 05/2025

  13. एपीपी रेगुलर 06/2025

  14. सिविल सेवा परीक्षा 2025 रेगुलर 01/2026

  15. सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 2025 05/2026

  16. सिविल सेवा बैकलॉग 2023 06/2026

  17. फूड सेफ्टी ऑफिसर 18/2023

  18. सीडीपीओ 21/2023

  19. सिविल सेवा परीक्षा 2023 01/2024

  20. छठी लिमिटेड उपसमाहर्ता परीक्षा 11/2018

  21. झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 08/2015


Key Highlights

  • झारखंड सरकार ने JSSC CGL समेत JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

  • JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में सफल 342 अधिकारियों की नौकरी पर संकट।

  • 64 CDPO और 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्तियां भी प्रभावित होने की आशंका।

  • JSSC CGL से नियुक्त 1975 कर्मियों का भविष्य भी फैसले से प्रभावित हुआ है।

  • 23 परीक्षाओं की CID जांच और परीक्षा सुधार के लिए अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।


JPSC Exam Cancelled:इन 23 परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच

सीआईडी जांच के दायरे में फूड एनालिस्ट 05/2025, उपनिदेशक प्रोसिक्यूशन 03/2025, प्रोजेक्ट मैनेजर 04/2025, फैक्ट्री इंस्पेक्टर 01/2025, बॉयलर इंस्पेक्टर 02/2025, निदेशक 07/2025, पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा 06/2013, सिविल जज जूनियर 10/2015, सिविल जज जूनियर विशेष 11/2015, स्वॉयल कंजर्वेटर 12/2015, सहायक निदेशक कृषि 03/2015, सहायक निदेशक कृषि बैकलॉग 04/2015, फूड सेफ्टी ऑफिसर 01/2016, डेंटिस्ट बेसिक कैडर 02/2016, सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 27/2017, कमर्शियल टैक्स लिमिटेड परीक्षा 10/2010, सिविल सेवा परीक्षा 2016 23/2016, जियोलॉजिस्ट और केमिस्ट रेगुलर 01/2017 व 02/2017, एपीपी 03/2018, सिविल जज जूनियर रेगुलर 12/2018, संयुक्त असिस्टेंट इंजीनियर 05/2019, सिविल सर्विस परीक्षा 2021 01/2021 और डेंटल डॉक्टर रेगुलर 01/2022 शामिल हैं।

Highlights

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...