नीतीश पिछले 6 साल से लोगों को शराब पिला रहे हैंः सम्राट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 6 साल से लोगों को

शराब पिला रहे हैं. शराबबंदी कानून तो उन्होंने लागू किया

लेकिन इसका पालन ठीक से नहीं हुआ. राज्य भर के लोग

शराब पीते ही हैं, यह कानून पूरी तरह से विफल साबित हुआ है.

यह बातें विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने

शीतकालीन सत्र के मौके पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कही.

samrat choudhary in vidhansabha 22Scope News


नीतीश हो चुके हैं अप्रासंगिकः सम्राट चौधरी


शीतकालीन सत्र शुरु हो चुकी है. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

सम्राट ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

सम्राट चौधरी में कहा कि नीतीश कुमार बिहार में अब

अप्रासंगिक हो गए हैं उनके पास किसी भी समुदाय का वोट बैंक

नहीं रहा इसलिए वह बार-बार तेजस्वी प्रसाद यादव को

आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं. बताते चलें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ने कल नालंदा डेंटल कॉलेज में उद्घाटन के मौके पर एक बार

तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाने की बात कही है जिस पर सम्राट चौधरी पटवार किया.

वही नालंदा जिले में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा दांत हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर समाज चौधरी ने सवाल खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि जब हॉस्पिटल पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ ही नहीं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस चीज का उद्घाटन कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी से हट रहे हैं क्या जो इतना हड़बड़ी में है। हट रहे है तो कोई बात नही.


गोपाल मंडल मामले पर नीतीश कुमार दें जवाब

वही जदयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र द्वारा इलाकों की जमीन हड़पने वाले मामले को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा इस पर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही जवाब देना होगा क्योंकि उनके दल में वैसे ही लोग विधायक नेता हैं सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 और 25 में बिहार से महागठबंधन पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.


लॉ एंड ऑर्डर बिहार में पूरी तरह फेल- शहनवाज

shahnawaj hussain 22Scope News


बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर पूरी तरीके से फेल है वह चाहे फिर भागलपुर हो या चाहे कटिहार हो दोनों बीच के इलाके हैं. कलई को लेकर इस तरीके के घटनाएं होती हैं. कहा कि दियारा में तो पुलिस बूथ भी बनवाया था.

इसलिए वहां इतने बड़े स्तर पर अपराधिक घटनाएं होती हैं कटिहार में अपराध और अपराधियों का मन बढ़ गया है वहीं पटना में डीजीपी ऑफिस के बगल में जहां इन्वेस्टर मीट हो रहा था उसी दिन बालू को लेकर कई लोगों की मौत हुई. कटिहार में जो घटना हुई पटना में भी बालू को लेकर गैंगवार की घटना हुई कटिहार में 5 लोगों से ज्यादा की मौत हुई.

बालू को लेकर जिस तरीके से कई मौतें हुई हैं सरकार और मीडिया की रिपोर्ट में अंतर था जहां बालू में मारकर गाड़ दिया जाता है तो पुलिस को पता नहीं चलता है अपराध की घटनाएं तेजी से बिहार में बढ़ रही हैं.

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...