बोकारोः मार्क्सवादी समन्वय समिति का चास में एक दिवसीय सम्मेलन किया गया. मौके पर आंनद महतो ने कहा कि झारखंड खनीज संपदाओं से भरा है, लेकिन चारों तरफ गरीबी है. लोगों को दो जून की रोटी भी नहीं मिल पा रही है. दो जून की रोटी में तलाश में राज्य के युवाओं का पलायन ही नियति है. बोकारो में सेल, फुसरो, बेरमो में कोयला और चंदनकियारी में स्टील प्लांट हैं, लेकिन सरकार यहां भी समाज के कमजोर वर्ग को नौकरी नहीं दे रही है.
आंनद महतो ने कहा कि राज्य की सरकार हो या केन्द्र की सरकार जनता को सिर्फ ठगने का काम रही है. मासस युवाओं को एकमंच पर लाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेगा.
रिपोर्टः चुमन


















