17 दिसंबर से झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, राज्यपाल और सीएम होंगे शामिल

मंत्री हाफिजुल हसन करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

रांची : झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 17 और 18 दिसंबर को

राजधानी रांची में आयोजित होगा. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में

आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री हाफिजुल हसन करेंगे.

प्राइज डिसटीब्यूशन सेरिमनी में राज्यपाल रमेश बैस के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.

film festival1 22Scope News

कुल 53 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

इस बाबत जानकारी देते हुए जीफा के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह बादल ने बताया कि, फिल्म महोत्सव में 32 देशों की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्में दिखाई जाएंगी. देश विदेश से आई फिल्मों में से कुल 53 फिल्मों का प्रदर्शन होगा. साथ ही झारखंड की नागपुरी, खोरठा और संथाली भाषा की फिल्में भी दिखाई जाएंगी.

झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल: सरकार से नहीं मिला सहयोग

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सुनील सिंह बादल ने बताया कि, पिछले 5 वर्षों से फिर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि, सरकार की ओर से अब तक अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...