गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड ले रहा हिस्सा

गोवाः गोवा में 20 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक चलने वाले गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड फिल्म विकास निगम भी हिस्सा ले रहा है। इस फिल्म बाजार में देश के कई प्रांतों और विश्व के कई देश के फिल्म प्रोड्यूसर भी शामिल हुए हैं। झारखंड के फिल्म नीति की जानकारी कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्राप्त की है।

झारखंड सरकार की फिल्म नीति को प्रमोट करने के लिए झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में बीरू प्रसाद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, झारखंड फिल्म विकास निगम तथा सहायक कंपनी सचिव अमन कुमार गोवा में उपस्थित हैं और वह दोनों झारखंड फिल्म नीति और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ फिल्मांकन के लिए उचित माहौल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

कई प्रोड्यूसर्स ने राज्य में फिल्म की सूटिंग करने की इच्छा जाहिर की

बीरू कुशवाहा ने बताया कि आज झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं के संबंध में जानकारी लेने के लिए देश के कई प्रदेशों के प्रोड्यूसर्स जेएफडीसीएल के स्टॉल पर आए। कई प्रोड्यूसर्स ने झारखंड फिल्म नीति की सराहना की और राज्य में फिल्म की सूटिंग करने की इच्छा जाहिर की।

झारखंड के स्टॉल में मुख्य रूप से श्रेया अग्रवाल, इंटरनेशनल मार्केट प्लेस फॉर मीटिंग इंडियन प्रोडक्शंस, निहारिका रॉय, एमडी, एमसीओ, मृदुल गुप्ता, पल्स प्रोडक्शंस, श्वेता रंजन, पीएम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, फहीम खान, एफएमसीजी, नितेश चौरसिया, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन सहित कई प्रोड्यूसर्स शामिल थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...