रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने गुजरात में लॉन्च किया स्वदेशी मेड-फॉर-इंडिया FMCG ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’

मेड-फॉर-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड है इंडिपेंडेंस

यह ब्रांड हाई क्वालिटी और किफायती दामों में कई चीजें कराता है उपलब्ध

अहमदाबाद : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स- रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व

वाली सहायक एफएमसीजी (FMCG) कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने

आज गुजरात में अपना स्वदेशी मेड-फॉर-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड इंडिपेंडेंस

(INDEPENDENCE) लॉन्च कर दिया है. इसे अक्षरधाम में प्रमुख

स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर लॉन्च किया गया है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: उपभोक्ताओं और किराना पार्टनर्स के लिए खोला गया

यह ब्रांड उपभोक्ताओं और किराना पार्टनर्स के लिए खोला गया गया है.

INDEPENDENCE में स्टेपल, प्रोसेस किए गए खाद्य पदार्थ और अन्य रोजमर्रा सहित

कई श्रेणियों के तहत उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं और किराना पार्टर्नस को होगा.

reliance1 22Scope News

दैनिक जरूरत के अन्य उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिडेट की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘मुझे एफएमसीजी ब्रांड इंडिपेंडेंस के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यह ब्रांड हाई क्वालिटी और किफायती दामों में खाद्य तेल, दालें, अनाज, पैकेज्ड फूड और दैनिक जरूरत के अन्य उत्पादों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध कराता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह ब्रांड वास्तविक भारतीय समस्याओं के लिए सही मायने में भारतीय समाधान देता है, जिसे ‘कण कण में भारत’ के रूप में व्यक्त किया गया है, और इससे भावनात्मक लगाव पैदा होता है. साथ ही इससे भारतीयों में समावेश की भावना पैदा होती है.’

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के लिए बने हैं उत्पाद

गुजरात में ब्रांड “रिलायंस” के भरोसे और आत्मीयता पर आगे बढ़ते हुए कंपनी चाहती है कि ‘इंडिपेंडेंस’ एक ऐसा सशक्त आंदोलन बने, जिससे उपभोक्ताओं से लेकर मैन्युफैक्चरर्स, वितरकों और किराना पार्टनर्स जैसे सभी हितधारकों को मजबूती मिले. INDEPENDENCE के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों की एक अलग समझ के साथ तैयार किए गए हैं और निश्चित रूप से भारतीय घरों में जगह बनाएंगे, क्योंकि वे न केवल भारत में बने हैं, बल्कि भारत के लिए बने हैं.

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...