रिलायंस की ‘इंडिपेंडेंस’ ब्रांड को उत्तर भारत के बाजारों में उतारा जाएगा

नई दिल्ली: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने आज अपने मेड-फॉर-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ को उत्तर भारत के बाजारों में उतारने की धोषणा की. आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

इसे भी पढ़ेंः बिहार-झारखंड में फिर लहराया रिलायंस जियो का परचम

गुजरात में मिली शुरुआती सफलता के बाद, ‘इंडिपेंडेंस’ उत्पादों को अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के बाजारों में उतारा जाएगा. ‘इंडिपेंडेंस’ खाद्य तेल, अनाज, दालें, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और दैनिक जरूरतों की अन्य वस्तुओं सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है. इनमें आटा, खाद्य तेल, चावल, चीनी, ग्लूकोज बिस्किट और एनर्जी टॉफी जैसे उत्पाद शामिल हैं.

independence brand of reliance launching 22Scope News

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराना है. कंपनी का दावा है कि ‘इंडिपेंडेंस’ उत्पाद स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं. अधिकतर भारतीय एक भरोसेमंद उपभोक्ता ब्रांड की तलाश में है जो सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद दे सके. ‘इंडिपेंडेंस’ भारतीय बाजारों में इस अंतर को पाटने के लिए ही बनाया गया है. इसके लिए रिलायंस निर्माताओं और किराना स्टोर मालिकों का नेटवर्क तैयार कर रहा है.

कंपनी देश भर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर अपनी उपस्थिती को बेहतर बनाने की योजना बना रही है. यह कंपनी के एफएमसीजी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी.

Ranchi Airport: घने कोहरे से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, पुणे और मुंबई...

रांची में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। पुणे और मुंबई से आने वाली दो...

Ranchi Crime: लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6.01...

 रांची के पुंदाग में लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6 लाख 1 हजार 200 रुपये की ठगी का आरोप लगा है।...

Jharkhand Private University: निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म, पहले...

 झारखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए कानून के तहत पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, फिर अनुमति...