रियलमी का 10प्रो सीरीज 5जी स्मार्टफोन लॉन्च

JIO के स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क को करेगा सपोर्ट

नई दिल्ली : रियलमी ने गुरुवार को अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया. फ्लैगशिप फोन किलर -10प्रो सीरीज के इस फोन की कीमत 17,999 रुपए से शुरू होगी. रिलयमी ने कहा कि वह रिलायंस जियो के साथ मिलकर कई नए ऑफर ले कर आएगी. स्मार्टफोन की सेल 14 दिसंबर से शुरू होगी.

jio true 22Scope News

ट्रू 5जी एक्सपीरियंस जोन भी स्थापित करेगा रियलमी

लॉन्च पर रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने कहा, रियलमी ने 5जी स्टैंडअलोन, एनआरसीए, वीओएनआर जैसी तकनीकों के लिए जियो के साथ हाथ मिलाया है. इसके साथ ही ग्राहकों को ट्रू 5जी एक्सपीरियंस देने के लिए जियो के साथ साझेदारी में रियलमी अपने चुनिंदा शोरूम में ट्रू 5जी एक्सपीरियंस जोन भी स्थापित करेगा.

जियो ट्रू 5जी भारत के साथ दुनिया का सबसे उन्नत नेटवर्क- किरण थॉमस

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ किरण थॉमस ने इस साझेदारी पर कहा, “हम रियलमी के साथ एक और बेहतरीन साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं. रियलमी 10 प्रो+ जैसे शक्तिशाली 5जी स्मार्टफोन की वास्तविक ताकत को जियो जैसे ट्रू 5जी नेटवर्क द्वारा ही दिखाया जा सकता है. जियो ट्रू 5जी भारत के साथ दुनिया का सबसे उन्नत नेटवर्क है.”

रियलमी: ये है 5जी नेटवर्क की खासियत

बताते चलें कि देश में रिलायंस जियो ही अकेला ऐसा ऑपरेटर है जो स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क लॉन्च कर रहा है. स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क की खासियत यह है कि यह 4जी नेटवर्क पर बिलकुल भी निर्भर नहीं होता है. साथ ही एक बेहद तेज डेटा हाईवे बनाता है.

जानें रियलमी की फीचर्स

रियलमी 10 प्रो + 5G, फ्लैगशिप-लेवल के 120Hz कर्व्ड विज़न डिस्प्ले से लैस है और अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है. रियलमी 10 प्रो + 5G अल्ट्रा-लाइट बॉडी के साथ आकर्षक हाइपरस्पेस डिज़ाइन में आता है. वजन में हल्के इस स्मार्टपोन का कुल भार महज 173 ग्राम है, साथ ही स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. जो लंबे समय तक साथ देने के लिए बनी है. फोटोग्राफी के दिवानों के लिए इसमें फ्लैगशिप मोबाइल फोन स्तर का 108MP प्रोलाइट कैमरा लगा है. रियलमी 10 प्रो+ 5जी तीन रंगों- हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू में उपलब्ध होगा.

RSS Office Petrol Bomb Case: एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को...

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में एनआईए ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को...

Bodh Gaya Road Accident: डोभी-पटना फोरलेन पर भीषण टक्कर के बाद...

बोधगया के डोभी-पटना फोरलेन पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसे में रांची के...

Gumla Missing Girl Case: 2018 से लापता बच्ची मामले में आरोपी...

झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की 2018 से लापता बच्ची मामले की सुनवाई। आरोपी का नार्को टेस्ट 3 से 11 अगस्त के बीच गांधीनगर में...