Advertisment

जहरीली शराब कांड: काले गमछे के साथ विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

सम्राट चौधरी बोले- गुजरात की तर्ज पर बिहार में भी हो शराबबंदी

पटना : छपरा में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इसको लेकर बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन परिसर के बाहर मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने काले गमछे पहन कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की. विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

जहरीली शराब: गुजरात मॉडल बिहार में करे लागू

विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार दूसरे राज्यों से तुलना कर रहे हैं. अगर करना ही है तो गुजरात से करिए, जहां शराबबंदी किस तरीके से सफल पूर्व चल रहा है. बिहार में इस साल 1000 से ज्यादा मौतें हुई है और छपरा में 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.

kala gamcha1 22Scope News

बिहार सरकार पर आंकड़ा छुपाने का आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि जो शराब पिएगा वो मरेगा. बिहार सरकार ने आंकड़ा छुपाने का काम किया है. केंद्र सरकार को 23 लोगों की मौत की रिपोर्ट भेजी गई है. 2016 में मुख्यमंत्री ने इस कानून को लागू किया था. नीतीश कुमार पूरी तरीके से जिम्मेदार हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एफआईआर होनी चाहिए.

अब तक 3.5 लाख लोग जेल में बंद

विधान परिषद के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है. अब तक बिहार में 3.5 लाख गरीबों को जेल में बंद किया गया है. सरकार केवल फर्जीवाड़ा करने का काम कर रही है. बीजेपी हमेशा शराबबन्दी के समर्थन में है. लेकिन अगर शराब मिल रही है तो उसपर कार्रवाई करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ जाकर फर्जीवाड़ा कर रहें हैं.

जहरीली शराब: सीएम से इस्तीफे की मांग

बिहार विधान परिषद में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के द्वारा हंगामा किया गया. जहरीली शराब से मौत को लेकर बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी पार्टी के नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं बिहार विधान सभा परिसर में भी विपक्ष ने हंगामा किया. पोर्टिंको में बीजेपी विधायक ने प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष विजय सिंहा के नेतृत्व में बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और सीएम ने इस्तीफे की मांग की.

रिपोर्ट: राजीव कमल/प्रणव राज

Sahyog Camp Update: बिहार में 5.83 लाख आवेदन, 5.33 लाख मामलों...

बिहार में सहयोग शिविर अभियान के तहत 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5.33 लाख मामलों का समाधान हो चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग...

Flood Fighting Review: बिहार में कटावरोधी कार्यों की समीक्षा, जल संसाधन...

बिहार में बाढ़ और कटावरोधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव ने संवेदनशील तटबंधों पर 24x7 निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता...

JPSC Paper Leak Case: JPSC परीक्षा विवाद में बड़ा अपडेट, पूर्व...

JPSC Paper Leak Case: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज़ हो गई है। शुक्रवार को...