PAKUD: पाकुड़ के छात्रावास में एक छात्रा की खाना बनाकर
बुरी तरह झुलसने के बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटा.
छात्रा के बेहतर इलाज की मांग को लेकर छात्र- छात्राएं सड़क पर उतरे. छात्र-छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

छात्रों ने लगाया सरकार पर लापरवाही का आरोप
छात्रों ने इसके लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने छात्रावास में सुविधाओं की घोर कमी को उजागर करते हुए कहा कि छात्रावास में ना तो रसोइया है और ना ही नाइट गार्ड की व्यवस्था है. ना ही शौचालय और पेयजल की व्यवस्था। ऐसे में छात्रावास में रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
रसोइसा की नियुक्ति समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा
सड़कों पर उतरकर छात्र- छात्राओं ने हंगामा करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पाकुड़– दुमका मुख्य सड़क पर उपायुक्त आवास के सामने आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया.
उनकी मांगों में बालिका छात्रावास में 2-2 रसोईया जल्द से जल्द
बहाल करने, छात्रावास में चावल और कोयला प्रदान करने,
छात्रावास में एक पुस्तकालय की व्यवस्था करने, छात्रावास के
अंदर एक ट्रांसफार्मर लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं
प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ बड़े-बड़े हांडी माथे में
रखकर जमकर नारेबाजी की.
इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी
सह पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जाम हटाने का आग्रह किया. साथ ही अंचलाधिकारी ने भी पहुंचकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.
- Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत, Ease of Doing Business पर जोर
- Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार, ग्रामीण बोले- पहली बार दरवाजे तक पहुंचे मंत्री
- Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ से राहत, जानें OTS में कब तक करना होगा भुगतान


















