UPPCS : U.P. के प्रयागराज में दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, थाली और ड्रम बजाकर हो रही नारेबाजी

डिजीटल डेस्क : UPPCS – U.P. के प्रयागराज में दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, थाली और ड्रम बजाकर हो रही नारेबाजी। यूपी पीसीएस व आरओ/एआरओ की एक दिन एक पाली में परीक्षा कराए जाने एवं नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध पर उतरे छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रयागराज में जारी है।

भारी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर जुटे हैं। मंगलवार को यहां थाली, ड्रम, बॉल्टी आदि बजाते हुए प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं नारेबाजी कर रहे हैं। मांगें न माने जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन करने पर अड़े हुए हैं।

इस बीच पुलिस ने सोमवार की तुलना में मंगलवार को अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव किया और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग की जगह एक निश्चित दूरी पर उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी और प्रदर्शन करने देने पर कोई मनाही नहीं की है।

UPPCS : राष्ट्रगान से शुरू किया प्रदर्शन, वार्ता को पहुंचे अधिकारी…

प्रयागराज में दूसरे दिन मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर जुटे छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान करने के बाद प्रदर्शन शुरू किया। आयोग के कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी तैनात है।

प्रदर्शन के दूसरे दिन की शुरूआत छात्रों ने थाली और ड्रम बजाकर नारेबाजी करते हुए की। स बीच डीएम और कमिश्नर एक बार फिर आंदोलनकारी छात्रों से बात करने पहुंचे।

डीएम ने लाउडस्पीकर के माध्य से छात्रों से बात की और कहा – ‘…हम आपके लिए बातचीत का एक मंच दे रहे हैं। आप अपनी बातें अपने प्रतिनिधी मंडल के माध्यम से आयोग के अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं’।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से प्रदर्शन खत्म करने की बार-बार अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने तत्काल उनकी बात नहीं मानी है।

यूपी के प्रयागराज में लोकसेवा आयोग के बाहर एक दिन और एक पाली में परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।
यूपी के प्रयागराज में लोकसेवा आयोग के बाहर एक दिन और एक पाली में परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।

UPPCS : मसला सुलझाने के लिए कमेटी बनाने के प्रस्ताव को प्रदर्शनकारी छात्रों ने ठुकराया

बता दें एक दिन पहले बीते सोमवार को भी आयोग ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा था कि पूरे प्रकरण को सुलझाने के लिए इस संबंध में एक कमेटी बना दी जाती है लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने जवाब में कहा कि अब आयोग को निर्णय लेना है और एक दिवसीय परीक्षा की बहाली होने पर ही वह हटेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने दोहराया है कि अब आयोग के सामने चुनौती है कि यदि वह एक दिवसीय परीक्षा का निर्णय लेगा तो पीसीएस और आरओ-एआरओ दोनों परीक्षा टलनी तय है और यदि दो दिवसीय परीक्षा पर अड़ा रहता है तो उसके छात्रो के प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।

यूपी के प्रयागराज में लोकसेवा आयोग के बाहर एक दिन और एक पाली में परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।
यूपी के प्रयागराज में लोकसेवा आयोग (UPPCS) के बाहर एक दिन और एक पाली में परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।

UPPCS : यूपी लोकसेवा की परीक्षा नीति को प्रदर्शनकारियों की बातें एकनजर में…

यूपी लोकसेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS) 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित की गई है। वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को प्रस्तावित की है।

प्रदर्शनकारी छात्र दो दिवसीय परीक्षा और नार्मलाइजेशन को लागू करने का विरोध कर रहे हैं। एक दिन एक पाली में परीक्षा और नार्मलाइजेशन रद करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा कराने में अक्षमता छुपाने के लिए आयोग दो दिवसीय परीक्षा और नार्मलाइजेशन के नाम पर अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रहा है। ऐसे में डेढ़ साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों को यह आयोग ओवरएज करके ही दम लेगा।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...