Advertisment

ई-पास का सर्वर डाउन लेकिन दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार

देवघर : तकनीकी खराबी के कारण बुकिंग की वेबसाइट ‘झारखंड दर्शन’ बंद होने के कारण बाबा मंदिर में दूसरे दिन सिर्फ 800 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाए. श्रद्धालुओं को ई-पास नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी भी हुई. सोमवार को भी ई-पास का सर्वर डाउन रहा.

बता दें कि एक तरफ जहां ई-पास नहीं मिलने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है. वहीं सोमवार को वेबसाइट के सर्वर डाउन होने से श्रद्धालुओं में खुशी भी देखने को मिली. दरअसल बात ये है कि वेबसाइट ‘झारखंड दर्शन’ के सर्वर डाउन होने के बाद प्रशासन ने निर्णय लिया की श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए बाबा का दर्शन करायी जाए. जब न्यूज़ बाइस्कोप की टीम बाबा मंदिर पहुंची तो दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली. उनके चेहरे पर एक अलग खुशी झलक रही थी. सभी भक्त बाबा के जयकारे लगा रहे थे.

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...

Hazaribagh SBMCH Police Picket: एसबीएमसीएच में मरीजों और परिजनों की परेशानी...

Hazaribagh SBMCH Police Picket: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सांसद मनीष...

Bihar Agriculture Research: बिहार में कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने...

Bihar Agriculture Research, नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में...