धार्मिक नगरी गया में पिंडदान के साथ पितरों का तर्पण शुरू

हजारों की संख्या में देवघाट व फल्गु नदी में तीर्थयात्री कर रहे पिंडदान

कोविड-19 का किया जा रहा अनुपालन

गया : धार्मिक नगरी गया में सोमवार से पिंडदान के साथ पितरों का तर्पण शुरू हो गया है. देश के कई राज्यों से तीर्थयात्री हजारों की संख्या में गया शहर पहुंचकर पवित्र फल्गु नदी व देवघाट सहित अन्य कई पिंड वेदियों पर पिंडदान कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार गया में पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

कोरोना के कारण पिछले वर्ष पितृपक्ष मेला नहीं लगा था. इस बार भी कोरोना के कारण पितृपक्ष मेला नहीं लगा है. लेकिन प्रशासन ने कोविड-19 का अनुपालन करते हुए पिंडदान करने की इजाजत दी है. यही वजह है कि हजारों की संख्या में आज प्रथम दिन पिंडदानी पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड-19 का अनुपालन कराने को लेकर विभिन्न जगहों पर शिविर लगाया है. लोगों को टीका भी दिया जा रहा है, और जो पिंडदानी दूसरे राज्यों से आए हैं उनके द्वारा लिए गए टीके की भी जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...