मुंगेर : मुंगेर के जमालपुर स्टेशन से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां रेलवे सुरक्षा बल के जवान का मानवीय चेहरा देखने को मिल रहा है. जिस बुजुर्ग को उसके घरवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया, उसी बुजुर्ग को आरपीएफ के जवान ने संभाला. स्टेशन के प्लेटफार्म पर विगत तीन माह से एक बुजुर्ग रह रहा है. लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा का रहने वाले इस बुजुर्ग को नाते-रिश्तेदारों भगा दिया. किसी तरह बुजुर्ग ने स्टेशन प्लेटफार्म पर आश्रय लिया. प्लेटफार्म पर अपनी ड्यूटी में तैनात जमालपुर आरपीएफ में पोस्टेड हेड कांस्टेबल अनुराग कुमार द्वारा बुजुर्गों को खान-पान का समान उपलब्ध कराया जा रहा था. साथ ही आरपीएफ जवान ने खुद बुजुर्ग को स्नान कराकर सफाई की. स्नान करवाकर साफ कपड़े भी पहनाया. इस काम में दूसरे जवान और यात्रियों ने मदद की. आरपीएफ जवान अनुराग के इस नेक कदम को देखकर यात्रियों और अन्य जवानों ने प्रशंसा की.

Advertisment
घर वालों ने बुजुर्ग को निकाला, RPF के जवान ने संभाला
Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...
Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Hazaribagh SBMCH Police Picket: एसबीएमसीएच में मरीजों और परिजनों की परेशानी...
Hazaribagh SBMCH Police Picket: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सांसद मनीष...
Bihar Agriculture Research: बिहार में कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने...
Bihar Agriculture Research, नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में...

















