Advertisment

नाबालिग सुजीत की हत्या के नौ दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पिछले दिनों मानगो के कुमरू बस्ती पहाड़ के ऊपर 11 वर्षीय सुजीत गोराई की लाश मिली थी. घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली, ना ही कोई सुराग मिला है.

इस घटना से निराश नाबालिग सुजीत गोराई के परिवार वाले सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. मृतक के परिवारवालों ने हत्या को गंभीरता से लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इनका कहना है कि 11 वर्षीय सुजीत गोराई जमीन से अट्ठारह सौ मीटर की ऊंचाई पर नहीं पहुंच सकता था. इसलिए उचित कार्रवाई की मांग गोराई कुल्लू समाज कल्याण समिति द्वारा की गई है.

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस चाहती तो सुजीत की हत्या करनेवाले जेल के सलाखों की पीछे होते, लेकिन अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होना कहीं न कहीं पुलिस की मामले की जांच में सुस्ती को दिखाता है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...

Hazaribagh SBMCH Police Picket: एसबीएमसीएच में मरीजों और परिजनों की परेशानी...

Hazaribagh SBMCH Police Picket: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सांसद मनीष...

Bihar Agriculture Research: बिहार में कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने...

Bihar Agriculture Research, नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में...