नई दिल्ली : फाइनेंस फॉर नॉन फाइनेंस पर्सन्स को लेकर बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग के साथ पांच दिनों का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है. ये कार्यक्रम 24 सितंबर तक चलेगा. इसका उदघाटन बीआईएमटेक के निदेशक डॉ. एच.चतुर्वेदी ने किया. इस मौके पर उन्होंने मौजूदा दौर में वित्तीय जरूरतों के बदलते स्वरूप की चर्चा की. कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम को लेकर संस्थानों में खासा उत्साह देखने को मिला. इसमें हिस्सा लेने के लिए अलग अलग संस्थानों के करीब 250 प्रतिभागियों ने आवेदन किया लेकिन उनमें से सिर्फ 70 को ही अनुमति दी जा सकी. मौजूदा दौर में सरकार भी पूंजी मुहैय्या कर उद्यम को बढावा देने की कोशिश कर रही है ऐसे में पूंजी की कमी से जूझ रहे लोगो के लिए ये कार्यक्रम काफी अच्छे परिणाम दे सकता है.


















