Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Bokaro: निरंजन कुमार सिंह, निदेशक एवं डा. निशा सिंह, ट्विनटेक इंजीनियरिंग एंड डिसजाईन टेक. प्राइवेट लिमिटेड (औटो डेस्क औथोराईज्ड लर्निंग एंड ऐकेडेमिक पार्टनर) भुवनेश्वर से आई तकनीकी टीम द्वारा गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों से पंद्रह फैकल्टी भाग ले रहे हैं, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर, डेटा सांइस और सायबर सिक्यूरिटी इंजीनियरिंग के फैकल्टी की प्रमुख हिस्सेदारी है। इस कार्यक्रम के तहत सफल प्रशिक्षण के पश्चात ट्विनटेक प्राध्यापकों को औटोडेस्क का कैड-कैम संबंधित साफ्टवेयर मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

Bokaro: शिक्षकों के कार्य कौशल में बढ़ोतरी होगी

कॉलेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने बताया कि औटोडेस्क डिजाइन साफ्टवेयर के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध अमेरीकी कंपनी है, जिसके द्वारा, जेयूटी अनुशंसित, आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी शिक्षकों के कार्य कौशल व ज्ञान में बढ़ोतरी होगी, जो आवश्यक है। प्रो. रोही प्रसाद, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. सलीम अहमद ने विशेष योगदान दिया। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने प्रशिक्षु प्राध्यापकों को बधाई दी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...