OSSTET परीक्षा 12 जनवरी को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

भुवनेश्वर : OSSTET परीक्षा 12 जनवरी 2023 को आयोजित की जायेगी. इसके लिए विभाग ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अंतिम तारीख की भी घोषणा कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bseodisha.ac.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. विभाग ने उम्मीदवारों को जानकारी देते हुए बताया कि पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा 12 जनवरी 2023 को आयोजित की जायेगी.

OSSTET परीक्षा: परीक्षा में पेपर के होंगे चार सेक्शन

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार ओएसएसटीईटी परीक्षा पेपर I और पेपर II के लिए आयोजित की जाएगी. ODISHA SECONDARY SCHOOL TEACHER ELIGIBILITY TEST (OSSTET) के दो पेपर 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे, OSSTET 2022 परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा. इस परीक्षा में पेपर के चार सेक्शन होंगे.

osstet 22Scope News

अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज लाना जरूरी

विभाग ने कहा कि OSSTET 2022 पेपर I या पेपर II में उपस्थित होने के लिए जिस अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है उन्हें OSSTET 2022 हॉल टिकट ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकरिक वेबसाइट https://bseodisha.ac.in/ से डाउनलोड करें. उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. किसी को भी प्रवेश पत्र की भौतिक प्रति के बिना परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

OSSTET परीक्षा : पास होने के लिए 45 प्रतिशत जरूरी

राज्य में हाई स्कूल शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए OSSTET अनिवार्य पात्रता परीक्षा है. प्रत्येक पेपर में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 45% है. प्रत्येक पेपर में 45% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व्यक्ति को योग्य OSSTET माना जाएगा.

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीएच / एसईबीसी उम्मीदवारों के मामले में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% होगा. हाल ही में, ओडिशा सरकार ने 7540 हाई स्कूल शिक्षक पदों को भरने की घोषणा की. पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी.

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...