सरायकेला : सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड के 20वें बीडीओ के रूप में सोमवार को राकेश कुमार गोप ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हे गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने प्रखंड सभागार में सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया.
पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित बीडीओ राकेश कुमार गोप ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कोविड 19 के टीकाकरण को प्राथमिकता बताया. वही उन्होंने आने वाले वक्त में पंचायत चुनाव को भी प्राथमिकता बताया. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे तरीके से लागू करने की बात कही।















