बिहार विधानमंडल: जहरीली शराब से हुई मौत के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, सरकार से मुआवजा देने की मांग

पटना : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र के 5वें व अंतिम दिन जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर विपक्षी पार्टी ने जमकर हंगामा किया. बिहार विधानसभा पोर्टिको में बीजेपी नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी नेता ने जहरीली शराब से हुई मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.

मृतक के परिजनों को मिले 10 लाख मुआवजा- वामदल

वहीं महागठबंधन के घटक दल वामदलों ने भी जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से मुआवजा देने की मांग की. वामदल के विधायक ने सरकार से मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की. वहीं बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा होता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. वहीं बिहार परिषद में भी बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद सत्र की कार्यवाही 2ः30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

bihar vidhansabha1 22Scope News

बिहार विधानमंडल: सरकार को नहीं है कोई हमदर्दी- विजय सिन्हा

विधानसभा से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों से सरकार को कोई हमदर्दी नहीं है. सरकार मुआवजा देने से भागना चाह रही है. जबकि विपक्ष के साथ महागठबंधन के लोग भी मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहें हैं. मुख्यमंत्री पूरी तरह से संवेदनहीन हो गए हैं.

बिहार में शराबबंदी कानून फेल- रामसूरत राय

बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन बीजेपी ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया. वहीं बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरीके से फेल है. जहरीली शराब के कारण जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा मिले. वहीं उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर तारी बंद कर दी गइ्र है जो सरासर गलत है. हमारी सरकार बनेगी तो शराबबंदी कानून को और सख्ती से पालन करवाएंगे साथ ही साथ तारी में छूठ दी जाएगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...