पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
नरेन्द्र गिरि के कमरे से सुसाइड नोट बरामद
सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि का जिक्र
नरेन्द्र गिरि की मौत पर राजनेताओं ने जताया शोक
प्रयागराज : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि की सोमवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. पुलिस ने नरेन्द्र गिरि के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि का जिक्र है. महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है. महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसके बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. इस बीच महंत गिरि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रयागराज जाएंगे.
इस बीच जांच में जुटी प्रयागराज पुलिस ने प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है. इस केस में अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
नरेन्द्र गिरि की मौत पर राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरेन्द्र गिरि की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि संत समाज को जोड़ने में उनकी बड़ी भूमिका थी. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का देहावसान अत्यंत दुखद है. आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई. प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ओम शांति.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली. सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर दुख जताया है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
प्रयागराज के जार्ज टाउन थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है. आईपीसी 306 के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है. आनंद गिरि के खिलाफ एफआईआर नामजद की गई. उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है.
सीबीआई जांच की मांग
इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच सीबीआई की मांग की है और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो. महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
एक ही घर से तीन लोगों का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से बेरमो में हड़कंप
Highlights


















