3 दिनों में मिले कोरोना के 80 मरीज
मधुबनी : मधुबनी में कोरोना महामारी का विस्फोट हुआ है. जिले में दो महीने बाद पहली बार एक दिन में 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्टेशन पर यात्रियों की जांच में 40 करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए. दिल्ली, यूपी, हरियाणा से आये हुए यात्रियों की कोरोना जांच में 40 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. 3 दिनों में कोरोना के 80 मरीज मिले हैं. बिहार में दो महीने बाद किसी जिले में इतने मरीज मिले हैं.
दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासियों में लगातार कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है. सोमवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेन से उतरे 40 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये सभी यात्री दिल्ली से आ रहे थे जो मधुबनी स्टेशन पर उतरे थे.
Highlights


















