भारत में 21 साल बाद लौटा ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज, जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं विजेता

लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से की है शादी

नई दिल्ली : 21 साल बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज भारत के नाम आया है.

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज अपने नाम किया है.

32 साल की सरगम कौशल ने ये खिताब जीता है.

21 साल पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम किया था.

जिसके बाद अब सरगम ने ये ताज भारत के नाम किया है.

sargam koushal1 22Scope News

सरगम कौशल ने 63 देशों के हसीनाओं को पछाड़ा

63 देशों से खूबसूरत हसीनाओं को पीछे छोड़ सरगम कौशल ने ये जीत अपने नाम किया है.

सरगम की इस जीत ने भारत का 21 साल का इंतजार ख़त्म कर दिया हैं.

देशभर के लिए ये काफी प्राउड भरा मोमेंट हैं, जिसे देख हर कोई काफी खुश है.

sargam koushal12 22Scope News

इमोशनल हुई ‘मिसेज वर्ल्ड’

सरगम कौशल ने इस मोमेंट की झलक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

वीडियो में जब ‘मिसेज वर्ल्ड’ का नाम अनाउंस होता है, तो अपना नाम सुनकर सरगम शॉक रह जाती हैं.

ताज पहनते वक्त सरगम इमोशनल हो जाती हैं और उनके आखों में आंसू आ जाते हैं.

इस इमोशनल मोमेंट की झलक शेयर करते हुए सरगम ने

कैप्शन में लिखा, “लंबा इंतजार खत्म हुआ, 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आया है.’’

कौन है सरगम कौशल

सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंगलिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. जिसके बाद वो विशाखापट्टनम के एक स्कूल में टीचर भी रही. बाद में एक्ट्रेस ने टीचर के प्रोफेशन को छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की है

1984 में हुई थी शुरुआत

बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है. इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी. पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था. साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा. पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...